Monday, June 3rd, 2024

सेब के छिलके में ढेर सारा पोषक तत्‍व, न खाए छीलकर

 

सेब एक ऐसा फल है जो आपकी पूरी सेहत का अकेले ही ख्‍याल रख सकता है। लेकिन कई लोग इसे छीलकर खाना ज्‍यादा समझदारी की बात समझते हैं, जो कि गलत है। सेब के छिलकों में ऐसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर के सुचारू संचालन में मदद करते हैं।
यदि आपको इस बात का डर है कि सेब के छिलकों पर मोम की कोटिंग लगी होती है या फिर उनमें कीटनाशकों का उपयोग होता है, तो हम आज आपको उसका भी समाधान बताएंगे। सेब के छिलके को हटाने का मतलब है, सेब के सबसे ज्‍यादा पोषक तत्वों से भरपूर हिस्‍से को हटाना। बिना छीले और बिना काटे ही सेब खाना हेल्दी होता है। अब आइए जानते हैं सेब को छीलकर खाएं या नहीं...

सेब कैसे खाएं?
कई मामलों में देखा जाता है कि सेब में कीटनाशक होते हैं और इस प्रकार छिलका खाना जोखिम भरा हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, पहले सेब को धो लें और एक घंटे के लिए पानी में भिगो दें। फिर उसके छिलके पर से कीटनाशक और मोम की कोटिंग को हटाने के लिए उन्हें 2-3 बार गुनगुने पानी से धो लें। यह आपको फल के वास्तविक स्वाद का आनंद लेने और अधिकतम लाभ प्राप्त करने में मदद करेगा।

फाइबर से भरा होता है छिलका
सेब के छिलके में घुलनशील और अघुलनशील दोनों प्रकार के फाइबर पाए जाते हैं, जो नियमित रूप से सेवन करने पर कब्ज को रोकते हैं। इसके अलावा, घुलनशील आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है और कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक होता है। फाइबर आपके आंत में रहने वाले अनुकूल बैक्टीरिया के लिए भी भोजन का काम करता है।

विटामिन से भरे होते हैं छिलके
विशेषज्ञों के अनुसार, सेब का छिलकाविटामिन-सी और ए से भरपूर होता है। हर सेब के छिलके में विटामिन सी के 8.4 मिलीग्राम और विटामिन ए के 98 आईयू होते हैं। सेब को छीलने से यह विटामिन निकल जाते हैं।

कैंसर को नियंत्रित करता है
2007 में कॉर्नेल विश्वविद्यालय में किए गए एक अध्ययन के अनुसार, सेब के छिलके में ट्राइटरपेनॉइड नामक एक यौगिक होता है, जो मानव शरीर में कैंसर कोशिकाओं को मारने के लिए जाना जाता है। इनमें एंटीऑक्सिडेंट भी होता है, जो फेफड़ों के कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं।

सांस लेने की समस्याओं को कम करता है
सेब के छिलके में क्वेरसेटिन नामक फ्लेवोनॉइड भी होता है, जो फेफड़ों के बेहतर कामकाज में मदद करता है। यह साबित हो गया है कि जो लोग हर हफ्ते 5 या उससे अधिक सेब खाते हैं, उनके फेफड़े अच्‍छी तरह से काम करते हैं।

वजन घटाने में कारगर
यदि आप वजन घटाने की कोशिश में लगे हुए हैं, तो कोशिश करें सेब को छिलके समेत खाएं। छिलके में ओर्सोलिक एसिड होता है, एक आवश्यक यौगिक जो मोटापे से लड़ने में मदद करता है। यह मसल फैट को बढ़ाता है और कैलोरी को जलाने में मदद करता है, जिससे मोटापे का खतरा कम होता है। आप सेब को साबुत या फिर ओट्स आदि में डाल कर खा सकते हैं।

 

Source : Agency

आपकी राय

11 + 1 =

पाठको की राय